Himachal: पांवटा साहिब में युवक ने की प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है, जो पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाकर जीवनयापन कर रहा था।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना 27 मई की है, जब सुलेमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर को टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ जोड़ा गया था। इस पोस्ट में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे भड़काऊ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे सामाजिक और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची।

शिकायत मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन यानी 27 मई को सुलेमान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 152 सहित अन्य धाराओं के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश देती रही।

लगभग दो सप्ताह तक फरार रहने के बाद जब सुलेमान 8 जून को पांवटा लौटा, तो पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 9 जून को अदालत में पेश किया जा रहा है। डीएसपी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और यदि कोई अन्य व्यक्ति भी इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।