Kangra: पर्यावरण को लेकर नूरपुर की विश्वानी महाजन की बड़ी पहल, पीएम मोदी और पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र

Date:

--Advertisement--

पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण को लेकर नूरपुर की विश्वानी महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर जल, जीवन, ज़मीन और प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने देश में हो रहे विकास कार्यों के पर्यावरण पर पड़ते प्रभावों पर गंभीरता से पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

विश्वानी महाजन ने बताया कि वह एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान से जुड़ी हुई हैं, जिसके तहत देशभर से लगभग डेढ़ हजार से अधिक लोग प्रधानमंत्री और पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर पर्यावरण संरक्षण की आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी भी राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित नहीं है, बल्कि इसका मकसद प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर किए जा रहे विकास पर सोचने के लिए मजबूर करना है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवा, अभिभावक और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि हिमाचल प्रदेश आज भी स्वच्छ हवा और शुद्ध पानी के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर समय रहते वनों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले 8 से 10 वर्षों में राज्य को भी बड़े महानगरों जैसी वायु और जल प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और उससे हुए नुकसान का भी जिक्र किया गया है। विश्वानी महाजन ने कहा कि आमतौर पर लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए धन और संसाधन सहेजते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि उनके लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और सुरक्षित पर्यावरण को भी बचाकर रखा जाए।

उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं और नागरिक संगठनों से अपील की है कि वे एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल, स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन मिल सके। यह जानकारी विश्वानी महाजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।