Kullu: कुल्लू में रक्तदान को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह, शिविर में 35 यूनिट रक्तदान से बचेंगी कई जिंदगियां

Date:

--Advertisement--

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू की ओर से आईएसबीटी सेंट्रल मॉल, कुल्लू में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विनोद मोदगिल सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में कुल 50 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया, जिनमें से 35 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। शिविर में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक का उत्साह देखने को मिला, जिससे यह साफ झलकता है कि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और आपात स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन के दौरान रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन समाज के लिए बेहद जरूरी है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी पर बवाल! ABVP ने शुरू की भूख हड़ताल, कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली और कुलपति कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।

HPBOSE का बड़ा फैसला! पुनर्मूल्यांकन में पात्र 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा के आवेदन शुरू

HPBOSE ने मार्च-2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण में पात्र विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क 6 अगस्त और विलंब शुल्क के साथ 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।

हिमाचल में पिस्तौल दिखाकर महिला से लूट! मदद के बहाने आया युवक, फिर वारदात को देकर हुआ फरार

ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र में मदद के बहाने पहुंचे बाइक सवार युवक ने महिला को पिस्तौल दिखाकर सोने की बालियां लूट लीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Kangra: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! कोल्ड ड्रिंक समझकर पी ली कीटनाशक दवा, 6 दिन की जंग के बाद 15 वर्षीय किशोरी की मौत

कांगड़ा जिले में 15 वर्षीय किशोरी ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर कीटनाशक दवा पी ली। छह दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।