Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, एक ही अभियान में 2 JCB, 3 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर जब्त

Date:

--Advertisement--

अवैध खनन के खिलाफ नूरपुर जिला पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में 12 जनवरी 2026 की रात पुलिस चौकी ढागूंपीर, थाना डमटाल की टीम ने गश्त के दौरान माजरा चक्की खड्ड क्षेत्र में खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक जेसीबी और एक टिप्पर को मौके से जब्त किया गया। मामले में थाना डमटाल में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस एवं 21(1) माइंस एंड मिनरल्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र नंद लाल निवासी गांव फुलरा कुलिया, डाकघर नंगलभूर, तहसील व जिला पठानकोट तथा सुखदेव पुत्र प्रकाश चंद निवासी वार्ड नंबर 5 मोहटली, डाकघर मोहटली, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एक ट्रैक्टर को भी माइनिंग एक्ट के तहत चालान कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

इसके अतिरिक्त 13 जनवरी 2026 को दिन के समय पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने मंड क्षेत्र इंदौरा में गश्त के दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और दो टिप्परों को जब्त किया। इस प्रकार कुल छह वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत जब्त कर उनके चालान माननीय अदालत में भेजे जा रहे हैं। जिला पुलिस नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।