Kangra: नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: अपराध, नशा और साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अहम बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक कुलभूषण वर्मा ने की। बैठक में जिले में तैनात सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिले में सक्रिय अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने, नशे के कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही बीट सिस्टम और रात्रि गश्त को और मजबूत करने, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा डायल 112 पर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और बेहतर रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। खासतौर पर चिट्टे जैसे नशीले पदार्थों पर पूरी तरह अंकुश लगाने को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि युवाओं को इस दलदल से दूर रखा जा सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आम जनता की सुरक्षा और पुलिस पर भरोसा बनाए रखने के लिए जिला पुलिस सतत प्रयास जारी रखेगी। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।