Kangra: घर से चल रहा था चिट्टे का धंधा! नूरपुर पुलिस ने सास-दामाद को दबोचा, 11 ग्राम हेरोइन बरामद

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 15 जुलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने जिला कांगड़ा के इन्दौरा उपमंडल के गांव छन्नी में एक घर पर छापेमारी कर 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2026 को डमटाल थाना की टीम इलाके में गश्त और नशा विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव छन्नी निवासी पिंकी अपने दामाद आकाशदीप के साथ मिलकर घर से ही ग्राहकों को चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार चला रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंची, जहां लकड़ी की अलमारी के पास रखे नीले रंग के प्लास्टिक स्टैंड की ट्रे के अंदर एक काले रंग का लिफाफा मिला। लिफाफा खोलने पर उसमें हल्के भूरे और सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह हेरोइन (चिट्टा) निकला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 11 ग्राम पाई गई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को मौके पर ही सील कर कब्जे में ले लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय पिंकी पत्नी दलीप कुमार निवासी गांव छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा और 26 वर्षीय आकाशदीप पुत्र सरफु सिंह निवासी गांव महताबपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एफआईआर संख्या 121/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी, इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

घर के बाहर सफाई कर रहे कारोबारी पर सांड का जानलेवा हमला, बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी टूट पड़ा;...

कुमारहट्टी में घर के बाहर सफाई कर रहे प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र वोहरा की सांड के हमले में मौत हो गई। पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी सांड ने हमला कर दिया। घटना के बाद व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

हमीरपुर की बेटी डॉ. शरण्या डोगरा बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी

हमीरपुर की डॉ. शरण्या डोगरा भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गई हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहली महिला सैन्य अधिकारी बनीं शरण्या की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है।

रामपुर में दर्दनाक HRTC बस हादसा: खाई के किनारे अनियंत्रित हुई बस, परिचालक समेत 2 की मौत, कई यात्री घायल

रामपुर उपमंडल के गरटोला के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से परिचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार खनेरी अस्पताल में जारी है।

STF का बड़ा एक्शन: मंडी के नगवाईं में घर पर छापा, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

एसटीएफ कुल्लू ने मंडी के नगवाईं गांव में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।