Solan: घर में सोते रहे लोग, चोर ले उड़े 10 तोले सोना और 30 हजार नकद – नालागढ़ में सनसनीखेज वारदात

Date:

--Advertisement--

सोलन के नालागढ़ में बड़ी चोरी: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों का सामान ले उड़े

सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के सनेड़ गांव से एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। यहां भाटियां पंचायत के सनेड़ गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और करीब 10 तोले सोने के गहनों के साथ 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि जब ये सब हुआ, उस वक्त घर के सभी सदस्य अंदर सो रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सनेड़ गांव के रहने वाले जगतार सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रोज की तरह गुरुवार रात करीब 11 बजे सो गए थे। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे एक अजीब सी हलचल हुई। जब जगतार सिंह की पत्नी शौच के लिए उठीं और बाहर निकलीं तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। उन्होंने जब अपने पति से पूछा कि क्या उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ा था, तो दोनों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई – क्योंकि दरवाजा तो बंद करके ही सोए थे।

इसके बाद जैसे ही लाइट जलाई गई, पूरे घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। सारे कमरों में सामान बिखरा पड़ा था, और एक खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। साफ हो गया कि चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे थे। उन्होंने अलमारी और पेटियों के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने के गहने और नकद रकम पर हाथ साफ कर दिया।

परिवार ने तुरंत नालागढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक सबूत जुटाए। मामले को लेकर एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस इस केस की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर डर का माहौल है, और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी जांच तेज कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।