Kangra: शाहपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, विधायक केवल सिंह पठानिया रहे मुख्य अतिथि

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को शाहपुर स्थित द गाइड पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बेहद अहम बताया।

अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों के साथ-साथ निजी स्कूल भी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने गाइड पब्लिक स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान पिछले 36 वर्षों से शाहपुर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। यहां से पढ़कर निकले छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है।

HIM Live Tv – Advertisement

उन्होंने विद्यालय के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ को बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि स्कूल भविष्य में भी इसी तरह प्रगति करता रहेगा।

अपने संबोधन में उन्होंने शाहपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर पर अब तक 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और जल्द ही 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी खर्च की जाएगी। वर्तमान में अस्पताल में 17 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं और शीघ्र ही यहां चार डायलिसिस मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति से हर काम संभव है।

केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को उनकी ओर से पानी की बोतलें भेंट की जाएंगी। इसके अलावा विज्ञान विषय को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से एक वैज्ञानिक परियोजना तैयार करने को कहा, जिसके लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के शुभारंभ अवसर पर वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर मुख्यातिथि ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर वर्तमान में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे 21 चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के मुखिया रविंदर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, प्रधानाचार्य हरदीप कौर, बीडीओ रैत कमलजीत, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, नगर परिषद शाहपुर की अध्यक्षा ऊषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, जिप सदस्य नीना ठाकुर, पुष्पा जरयाल, उत्तम चम्बियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, पूर्व प्रधानाचार्य कीरत सोहल, मनीष पटियाल, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, अश्वनी चौधरी, राजीव पटियाल सहित कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।