Himachal: ठियोग में चमत्कार: पथरीली सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चा दोनों सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ठियोग में रविवार सुबह एक अविश्वसनीय घटना सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। नेपाल मूल की एक गर्भवती महिला, जो प्रसव पीड़ा में थी, सिविल अस्पताल ठियोग की ओर पैदल चल रही थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल से महज सौ मीटर पहले, बिजली बोर्ड कार्यालय के पास सड़क की हालत बेहद खराब थी, जिससे आगे जाना मुश्किल हो गया। ड्राइवर ने मजबूर होकर दोनों महिलाओं को वहीं उतार दिया और बाईपास से गाड़ी लाने चला गया। इसी दौरान महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। उसके साथ मौजूद दूसरी महिला ने कठिन परिस्थितियों में प्रसव करवाने में उसकी मदद की।

इस बीच, एक मोटरसाइकिल सवार ने महिला की गंभीर हालत की सूचना अस्पताल में दी। संयोग से उस समय अस्पताल में स्थानीय समाजसेवी और व्यापारी गौरव जोशी भी मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी ली और दो नर्सों को साथ लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला और नवजात शिशु सड़क पर ही थे। नर्सों ने बिना देर किए दोनों को अपने साथ लाए कंबलों में लपेटा और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही दोनों का तत्काल इलाज शुरू किया गया। सिविल अस्पताल ठियोग के प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अस्पताल में एक एंबुलेंस हमेशा तैयार रहती है, और दो चालक शिफ्ट के अनुसार काम करते हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। गौरव जोशी ने इस घटना पर भावुक होकर कहा कि महिला की हिम्मत और नर्सों की तत्परता की वजह से ही दो जिंदगियां बच सकीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Mandi: जरूरतमंद महिला की मदद को फिर आगे आया प्रशासन, IndiaCares के सहयोग से मिले सिले हुए सूट और कंबल

बल्ह की ग्राम पंचायत गलमा की हुकमी देवी को IndiaCares के सहयोग से सिले हुए सूट और प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध करवाया गया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन की पहल जारी है।

Kangra: इंदौरा की बेटी ने रचा इतिहास, अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप से लौटीं मिली; घर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

मलयेशिया में आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का भव्य स्वागत हुआ। विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।