Kangra: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: टांडा मेडिकल कॉलेज में बच्चे के जन्म के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना गग्गल क्षेत्र में सामने आए नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की, जिसने टांडा मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया था, उसके साथ दुष्कर्म करने के संदेह में 19 वर्षीय युवक नमन कुमार निवासी कनेड़ को गग्गल पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसकी मुलाकात नाबालिग लड़की से एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना और वे एक-दूसरे से मिलने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया है, जिसमें उसका डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि बच्चे के जन्म से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक को शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।

सितंबर में कांगड़ा-चंबा के इन इलाकों में होंगे सरकारी सर्वे, रोजगार से लेकर आय और प्रवासन तक जुटाए जाएंगे आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय धर्मशाला सितंबर में कांगड़ा और चंबा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सर्वेक्षण करेगा। रोजगार, बेरोजगारी, प्रवासन, घरेलू आय, ऋण-निवेश और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।