Himachal: हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले– जनता का सरकार से उठ रहा भरोसा

Date:

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटनाएं पहाड़ी प्रदेश में हो रही हैं, वह बेहद चिंताजनक हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनता का सरकार की कानून व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल हो पा रही है और न ही शांति भंग करने वाले दोषियों को पकड़ पा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बना अराजक माहौल हिमाचल की संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है।

मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले कभी विस्फोट जैसी घटनाएं नहीं हुई थीं। बीते वर्ष शिमला में विस्फोट हुआ और अब नए साल की शुरुआत में नालागढ़ में पुलिस थाने के बाहर धमाका होना बेहद गंभीर और चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है, वह प्रदेश की शांति के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत के मामले में भी प्रदेश सरकार को उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाने की सलाह दी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सरकार को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। उन्होंने शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी उन्होंने सरकार को जांच करवाकर कार्रवाई करने की सलाह दी थी और आज भी वही बात दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला छात्रा मामले में जो शुरुआती तथ्य सामने आए हैं, उनसे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है, इसलिए उच्च स्तरीय जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए मृतक छात्रा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

नालागढ़ में हुए धमाके को लेकर जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने आ रहा है और वह सही पाया जाता है, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई जगह नहीं है और सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता में भय और आतंक का माहौल है और सरकार को गंभीरता दिखाते हुए शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करनी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।