Chamba: मिंजर मेला 2025: चंबा में 21 और 22 जुलाई को होंगे कलाकारों के ऑडिशन, जानिए कब और कहां पहुंचे

Date:

--Advertisement--

चंबा, 16 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन 21 और 22 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। ये ऑडिशन चंबा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में संपन्न होंगे। यह जानकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने दी है।

उन्होंने बताया कि कलाकारों के चयन के लिए तीन अलग-अलग ऑडिशन कमेटियों का गठन किया गया है, जो प्रतिभागियों की प्रस्तुति का मूल्यांकन करेंगी। ऑडिशन दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे।

21 जुलाई को भरमौर, पांगी, सलूणी, चुराह, भटियात और डलहौजी उपमंडलों से संबंधित कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। वहीं, 22 जुलाई को चंबा उपमंडल और जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मिंजर मेला चंबा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में कलाकार भाग लेते हैं। इस बार भी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य रूप देने के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।