Kangra: सीएमओ ने दिए अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच के निर्देश, कांगड़ा के कायाकल्प प्रदर्शन की सराहना

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने कांगड़ा जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को जिले भर में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश बुधवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए गए। डॉ. गुलेरी ने बैठक के दौरान कहा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा के लिए यह वर्ष अत्यंत उपलब्धिपूर्ण रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष कांगड़ा जिले के कुल 131 स्वास्थ्य संस्थानों ने विभिन्न श्रेणियों में कायाकल्प मानकों पर खरा उतरते हुए क्वालिफाई किया है। कायाकल्प मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में कैटेगरी-1 के तहत सिविल अस्पताल पालमपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और इसके साथ ₹35 लाख की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं जोनल अस्पताल धर्मशाला को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सिविल अस्पताल कांगड़ा को इस वर्ष पहली बार सहभागिता के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कैटेगरी-2 में सीएचसी बीड़ को सांत्वना पुरस्कार मिला और इसके साथ ₹1 लाख की पुरस्कार राशि दी गई। कैटेगरी-3 में आयुष्मान आरोग्य मंदिर धडूं (पीएचसी) को प्रथम स्थान और ₹2 लाख की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त कोट पलाहड़ी (नूरपुर स्वास्थ्य खंड) स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को प्रथम स्थान, ढन्दोल (महाकाल स्वास्थ्य खंड) को द्वितीय स्थान और वदूही (नूरपुर स्वास्थ्य खंड) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलेरी ने जिले में संचालित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं जैसे क्षय निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, नई दिशा केंद्र (पीएमएसए) और राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन की भी समीक्षा की। उन्होंने इन सभी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी बीएमओ को निर्देश जारी किए।

बैठक में जोनल अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुराधा शर्मा, जिला स्वास्थ्य एवं क्षयरोग अधिकारी डॉ. राजेश सूद, एसएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बीएमओ एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ. राजेश सूद द्वारा किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।