Hamirpur: हमीरपुर की बेटी मनीषा का शानदारा स्वागत! टौणीदेवी में उमड़ा जनसैलाब, फूलों और नारों से गूंजी गलियां

Date:

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के बमसन क्षेत्र के ऊटपुर गांव की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली एथलीट मनीषा कुमारी का बुधवार को उनके गृह क्षेत्र टौणीदेवी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। देश की इस बेटी के सम्मान में लोगों का ऐसा उत्साह देखने को मिला, मानो पूरा कस्बा जश्न में डूब गया हो।

जैसे ही मनीषा टौणीदेवी बाजार पहुंचीं, “भारत माता की जय” और “मनीषा तुम पर गर्व है” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अटल प्रेम सेवा संस्था के अध्यक्ष विजय बहल और वीरेंद्र ठाकुर ने मनीषा को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद गायत्री आभूषण भंडार के एमडी संसार चंद सोनी ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं जिला बास्केटबॉल संघ ने मनीषा को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया।

क्षेत्र के लोगों और नेताओं ने मनीषा पर जताया गर्व

इस मौके पर टौणीदेवी के व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सोनी, महासचिव संजीव चौहान, माता टौणीदेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरवन चौहान और महासचिव सुरेश शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राजनीतिक जगत से भी मनीषा को भरपूर समर्थन मिला। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा नेता सुनील चौहान और कांग्रेस नेता सुभाष ठाकुर ने भी इस अंतरराष्ट्रीय विजेता की उपलब्धियों की सराहना की।

टौणीदेवी स्कूल के एनएसएस के छात्र और सैकड़ों स्थानीय लोग भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही थी। मनीषा की यह जीत न सिर्फ हमीरपुर, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।

Kangra: धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक लगेगा पावर कट, इन इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विद्युत बोर्ड ने रखरखाव कार्य के लिए पावर कट का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।