Shimla: कोटखाई में सड़क हादसे में बिहार के मजदूर को गंभीर चोटें, मालिक के वाहन ने मारी टक्कर

Date:

--Advertisement--

कोटखाई थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बिहार के एक मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। घटना उस समय हुई जब वह अपने मालिक के बगीचे में सामान ले जा रहा था और अचानक बेसहारा पशु सड़क पर आ गए। जान बचाने के लिए मजदूर सड़क की ओर दौड़ा, लेकिन उसी दौरान मालिक के वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

घायल मजदूर वीरेंद्र ठाकुर, जो बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हसनपुर खारुआ, चैनपुर का निवासी है, ने पुलिस को बताया कि वह सुरेश चौहान के बगीचे में काम करता था। शाम करीब 5 बजे, जब वह बगीचे में सामान लेकर जा रहा था, कुछ बेसहारा पशु सड़क पर आ गए और आपस में लड़ने लगे। इस दौरान सुरेश चौहान ने वाहन से पशुओं को हटाया, लेकिन वे भागते हुए मजदूर की ओर दौड़े। बचाव के लिए वीरेंद्र सड़क की ओर भागा, लेकिन वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह सड़क से नीचे गिर गया।

हादसे में उसे हाथ, पैर, पीठ और रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने वीरेंद्र ठाकुर की शिकायत के आधार पर सुरेश चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी रजोल-धनोटू सड़क, निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक

कांगड़ा की रजोल-धनोटू सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगा। पाइप कलवर्ट और सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट दी जाएगी।