Mandi: मंडी में नशे के खिलाफ बड़ा कदम: डीसी अपूर्व देवगन ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, आम जनता से मांगी मदद!

Date:

--Advertisement--

मंडी: जिला प्रशासन मंडी ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करने के लिए अब जनसहभागिता को केंद्र में रखा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जिले में नशे के सेवन या तस्करी से जुड़े हॉटस्पॉट्स की जानकारी सीधे प्रशासन के साथ साझा करें। इसके लिए उन्होंने एक ईमेल (dcmandi33@gmail.com) और व्हाट्सएप नंबर (9317221001) जारी किया है।

डीसी ने स्पष्ट किया कि नागरिक केवल स्थान से जुड़ी जानकारी दें, किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

“नशे के खिलाफ लड़ाई जनता के सहयोग से ही जीती जा सकती है” — डीसी मंडी

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त देवगन ने कहा कि इस ईमेल और व्हाट्सएप नंबर का स्कूलों, पंचायतों और स्थानीय समूहों में व्यापक प्रचार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप और हेल्पलाइन नंबर 1800-11-0031, 1933 और 14446 की जानकारी भी हर नागरिक तक पहुँचनी चाहिए, जिससे नशा मुक्ति और परामर्श सेवाएं अधिक सुलभ बन सकें।

ब्रह्माकुमारी संस्था का सहयोग, शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

उपायुक्त ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से शिक्षकों को नशा जागरूकता की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे छात्रों को बेहतर दिशा दे सकें। साथ ही, ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री रोकने के लिए केमिस्ट दुकानों का नियमित निरीक्षण करें।

पुलिस की सख्त कार्रवाई: 2025 में अब तक 279 केस दर्ज, 452 गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सचिन हीरेमठ ने बताया कि इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत अब तक 279 मामले दर्ज हुए हैं और 452 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इस दौरान 1.323 किग्रा अफीम, 1.051 किग्रा चिट्टा, 57 किग्रा चरस और 1686 प्रतिबंधित टैबलेट्स जब्त की हैं।

केवल अक्तूबर माह में ही 22 केस दर्ज कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 71.43 ग्राम चिट्टा और 2.809 किग्रा चरस बरामद हुई।

वन विभाग ने नशे के स्रोत पर कार्रवाई करते हुए 98 बीघा वन भूमि से कैनाबिस पौधों को नष्ट किया है।

बैठक में कई विभागों की भागीदारी

बैठक में एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा, नगर निगम के सह आयुक्त विजय कुमार, डीएफओ अंबरीश शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी समीर और अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।