Mandi: अमरोह चौक पर 376 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया युवक, कोर्ट ने भेजा 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में सदर थाना पुलिस द्वारा चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार सुबह अमरोह चौक के पास चरस बरामदगी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान 23 वर्षीय कार्तिक गुप्ता पुत्र निवासी झीडी, डाकघर नगवाईं, तहसील औट, जिला मंडी के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस रिमांड की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने युवक को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 376 ग्राम चरस बरामद की गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी मंडी राजेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।