Bilaspur: फोरलेन पर पुलिस की नाकाबंदी, जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के झंडूता थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बीती रात समोह–भजवाणी फोरलेन पर गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक जीप से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार, झंडूता पुलिस की टीम ने फोरलेन पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक जीप, जिसका नंबर एचपी 23डी-2913 है, वहां से गुजरी। पुलिस को वाहन पर संदेह हुआ और उसे जांच के लिए रोका गया। जब जीप की तलाशी ली गई तो उसके भीतर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाई गई।

पुलिस ने जीप से कुल 11 पेटियां शराब बरामद की हैं, जिनमें 6 पेटियां देसी शराब, 2 पेटियां अंग्रेजी शराब और 2 पेटियां बीयर शामिल हैं। जीप चालक की पहचान तेज सिंह निवासी अमरपुर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मौके पर पुलिस ने जब चालक से शराब के परिवहन से संबंधित परमिट या अन्य वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ थाना झंडूता में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि अवैध शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि झंडूता पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।