Kullu: मनाली हत्याकांड: शीशे की बोतल से युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मनाली के वशिष्ठ निवासी 19 वर्षीय दक्ष, पुत्र पन्ना लाल की वीरवार को हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी कुल्लू डॉ. गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि यह घटना मनु रंगशाला में हुई, जहां दो युवकों के बीच बहस के बाद एक युवक ने शीशे की बोतल से दक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में दक्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

शोक में सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

युवक की हत्या के कारण वीरवार को माल रोड पर महिलाओं की महानाटी और सांस्कृतिक संध्या रद्द कर दी गई। कई महिलाएं कार्यक्रम के लिए मनाली पहुंच चुकी थीं, लेकिन हालात को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। एसडीएम मनाली रमन कुमार ने बताया कि प्रशासन शुक्रवार को समीक्षा बैठक के बाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लेगा।

विधायक ने परिवार को दी सांत्वना

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने वीरवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने मृतक के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।