Mandi: मनाली हाईवे पर मंडी के पास बड़ा भूस्खलन, दो दिन से बंद रास्ता – पर्यटक परेशान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (एनएच-3) पर शनिवार दोपहर एक बड़े भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। यह भूस्खलन चार मील के पास हुआ, जिससे हाईवे पर दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं और लंबा जाम लग गया है। भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं, जिन्हें हटाने का कार्य शनिवार शाम से शुरू कर दिया गया था। हालांकि, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते राहत कार्य में कई बार रुकावट आई है।

रविवार को प्रशासन ने दोबारा मलबा हटाने के प्रयास शुरू किए और पोकलेन मशीनों की मदद से हाईवे को साफ करने की प्रक्रिया जारी रखी। लेकिन मौसम की खराब स्थिति अब भी राहत कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार गिरते पत्थरों और अस्थिर पहाड़ी क्षेत्र के कारण मलबा हटाने का काम धीमी गति से हो रहा है। मौके पर स्थानीय प्रशासन और एनएच अथॉरिटी की टीम मौजूद है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

हाईवे के बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन पर्यटकों को हो रही है जो इस मार्ग से मनाली की ओर जा रहे थे या लौट रहे थे। जाम में फंसे सैलानी खुले आसमान के नीचे कभी पैरपिट्स पर बैठकर तो कभी वहीं लेटकर रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ पर्यटक शनिवार रात से ही जाम में फंसे हुए हैं और उन्होंने बताया कि वे सुबह से बिना खाना-पानी के हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खासा कष्ट हो रहा है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाती, तब तक इस मार्ग पर यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे मलबा हटाने में और देरी हो सकती है। प्रशासन और राहत दल लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।