Himachal: हिमाचल की बेटियों का कमाल: कविता और कृषिका भारत की ओर से एशिया कप महिला सॉफ्टबाल में चीन के लिए रवाना

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य की दो होनहार खिलाड़ी कविता ठाकुर और कृषिका का चयन भारतीय महिला सॉफ्टबाल टीम में हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी एशिया कप महिला सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो 14 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चीन में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में एशिया के 10 देशों की टीमें भाग लेंगी और इसमें शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें वर्ष 2026 में होने वाले महिला सॉफ्टबाल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

कविता ठाकुर जिला शिमला के कोटखाई की रहने वाली हैं और पिछले आठ वर्षों से सॉफ्टबाल खेल रही हैं। वहीं सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र से संबंध रखने वाली कृषिका पिछले पांच वर्षों से इस खेल में सक्रिय हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम का अहम हिस्सा माना जा रहा है और अब ये खिलाड़ी टीम के अन्य सदस्यों व प्रबंधन के साथ चीन रवाना हो चुकी हैं।

भारतीय टीम रविवार को चीन के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर सॉफ्टबाल एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, सचिव संतोष चौहान व अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल की इन बेटियों का चयन भारतीय टीम में होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न केवल हिमाचल के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह दिखाता है कि प्रदेश की बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। कविता और कृषिका की कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि यदि लगन हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाउंडेशन से दी आर्थिक राहत, सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बोह पंचायत पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से 16 परिवारों को आर्थिक सहायता दी और बोह सड़क के लिए ₹1 करोड़ जारी करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा पहुंचे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, माता ब्रजेश्वरी मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लोगों से भी मुलाकात की।

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।