Kullu: मनाली में बड़ी ड्रग्स रेड: पंजाब का युवक गिरफ्तार, 44.92 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

25 मई 2025 को जिला कुल्लू की विशेष अन्वेषण दल (SIT) ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। मनाली कोर्ट परिसर के पीछे स्थित गोंपा रोड पर एक मकान में दबिश दी गई, जहां एक युवक किराये पर रह रहा था। दबिश के दौरान युवक के कब्जे से 44.920 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान संदीप सिंह (26 वर्ष), पुत्र श्री स्वरूप सिंह, निवासी जबोवाल, डाकघर भेगोनाल, तहसील पुलाथ, जिला कपूरथला (पंजाब) के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संदीप सिंह को हिरासत में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बरामद चिट्टे के स्रोत और इसके खरीद-फरोख्त से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है। साथ ही, इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी छानबीन की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क को पूरी तरह से उजागर किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

11 साल से फरार आरोपी पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचकूला से Proclaimed Offender गिरफ्तार

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 23 अगस्त 2026 को पंचकूला की राजीव कॉलोनी से लंबे समय से फरार Proclaimed Offender वेद प्रकाश उर्फ जीवन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2011 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था।

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।