Una: मैहतपुर में बड़ा सड़क हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, कई घायल

Date:

--Advertisement--

ऊना, 7 जून। हिमाचल प्रदेश–पंजाब सीमा पर स्थित मैहतपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सरिया से लदे एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार मैहतपुर प्रवेश द्वार के पास सरिया से लदे ट्रक ने अचानक यू-टर्न लिया। ट्रक में लदे लंबे सरिए बाहर की ओर निकले हुए थे, जो पास से गुजर रही बस की खिड़कियों से टकरा गए। इस टक्कर के कारण बस की एक साइड के लगभग सभी शीशे टूट गए और शीशों व सरियों की चपेट में आने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को बहाल करने के साथ-साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

गिरिपार के 4 युवाओं ने पास की राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्टार पुष्पा राणा की बहन भी शामिल; क्षेत्र का बढ़ाया मान

गिरिपार के चार युवाओं ने AKFI की नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा की बहन संतोष राणा भी शामिल हैं।

हिमाचल में 6.81 लाख राजस्व मामलों का निपटारा, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था तो अब DC की तय होगी जवाबदेही; सरकार ने लिया बड़ा...

हिमाचल में राजस्व लोक अदालत और विशेष राजस्व लोक अदालतों के जरिए करीब 6.81 लाख लंबित मामलों का निपटारा किया जा चुका है। अब समय पर मामले न निपटने पर जिला उपायुक्तों की जवाबदेही तय की जाएगी।

हिमाचल में 2027 में 3 IPS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति, प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी होंगे रिटायर; गृह विभाग ने जारी की...

हिमाचल प्रदेश कैडर के तीन IPS अधिकारी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। अनुराग गर्ग, एन. वेणुगोपाल और डीके चौधरी के साथ प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी रिटायर होंगे।

चूड़धार यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से 27 वर्षीय युवती खाई में गिरी; मौके पर ही मौत

चूड़धार यात्रा पर गई 27 वर्षीय प्रेशिता मेहता की मंडाहलाणी के पास पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। वह शनिवार सुबह दो साथियों के साथ यात्रा पर जा रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया।