हमीरपुर, 10 सितंबर। उपमंडल हमीरपुर में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों में नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 सितंबर 2026 तक बंद रहेगा। प्रशासन ने निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए वाहनों की आवाजाही पर यह रोक लगाई है।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि मैड़-भगेटू सड़क पर नालियों के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 15 सितंबर तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात बंद रहने से काम में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और इसे निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी।
सड़क बंद रहने के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क या मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क का इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


