Kangra: कांगड़ा के डॉ. लवदीप सिंह पठानिया बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, तीन पीढ़ियों की सेवा पर गर्व

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के मकड़ोली गांव के डॉ. लवदीप सिंह पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) चेन्नई में एक साल का कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया। डॉ. लवदीप भारतीय सेना में सेवा देने वाले अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं। उनके दादा स्वर्गीय ब्रह्म सिंह भी सेना में सेवाएं दे चुके थे, जबकि उनके पिता सूबेदार मेजर दर्शन सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं।

गत वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में उन्होंने देशभर में 204वां रैंक हासिल किया था। सोलन विश्वविद्यालय से होम्योपैथी चिकित्सा में स्नातक लवदीप ने अपने दूसरे प्रयास में केंद्रीय रक्षा सेवाएं परीक्षा पास कर यह सफलता प्राप्त की। उनकी माता स्नेहलता गृहिणी हैं और बहन संजीवना कनाडा में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। लवदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन और कर्नल मोहिंदर पाल सिंह को दिया है। वहीं, उनके पिता ने इसे परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए गर्व जताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।