Bilaspur: लखनपुर में टायर पंक्चर दुकान पर भीषण धमाका, कंप्रेसर फटने से दो गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

नगर परिषद बिलासपुर के तहत लखनपुर में शुक्रवार सुबह एक टायर पंक्चर की दुकान पर बड़ा हादसा हो गया। दुकान में रखे कंप्रैसर में अचानक हुए धमाके से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घायलों की पहचान विशाल (43) पुत्र राकेश कुमार निवासी लखनपुर और लालमन (60) के रूप में हुई है। विशाल कुमार दुकान पर टायर पंक्चर का कार्य करता है, जबकि लालमन मुरम्मत करवाने के लिए वहां पहुंचे थे। विशाल कुमार ने जैसे ही कंप्रैसर को चालू किया तो कुछ ही देर बाद उसमें जोरदार धमाका हो गया। कंप्रैसर का एक हिस्सा उड़कर विशाल की टांग पर जा लगा, जिससे उसकी टांग में गंभीर चोट आई। वहीं लालमन भी हादसे में घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि उस समय दुकान में मौजूद अन्य लोगों को कोई चोट नहीं आई। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।