Shimla: कुपवी में दर्दनाक हादसा: सैंज खड्ड पार करते समय किसान की मौत, 24 घंटे में डूबने से तीसरी मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुपवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह व्यक्ति सैंज खड्ड को पैदल पार कर रहा था। घटना रविवार शाम की है जब मृतक खेतों में काम करने के बाद घर लौट रहा था। सैंज खड्ड पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

इस घटना से पहले भी जिले में दो और मौतें डूबने के कारण हो चुकी हैं। कोटखाई तहसील के दरबार गांव के पास मां-बेटी की गिरी खड्ड में कपड़े धोते समय डूबने से मौत हो गई थी। इस प्रकार, 24 घंटे के भीतर जिले में डूबने से यह तीसरी मौत है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

मृतक की पहचान निक्का राम (38) पुत्र स्वर्गीय रामसा राम निवासी गांव गवाये, डाकघर धारचांदना, तहसील कुपवी के रूप में हुई है। पुलिस को रविवार देर शाम नेरवा अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृतावस्था में लाया गया है। सूचना मिलने के बाद नेरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निक्का राम खेतों से लौटते समय खड्ड पार कर रहा था और फिसलकर पानी में गिर गया, जहां तेज बहाव के कारण वह खुद को नहीं बचा सका और डूब गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।