Kullu: कुल्लू में पुलिस को बड़ी कामयाबी: नेपाली युवक 895 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। भुंतर थाना की पुलिस टीम ने फोरलेन मार्ग पर बडा भूईन क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से कुल 895 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान रमेश खडका (28) पुत्र भोपेन्द्ररा खडका, निवासी गांव तामारी, डाकघर महत, तहसील खावन्गवगर, जिला रूकम पूर्वा (नेपाल) के रूप में हुई है। फिलहाल वह जिला कुल्लू के मणिकर्ण क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भुंतर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में रमेश खडका ने इस चरस की खेप के स्रोत और गंतव्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जाना था। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार में अकेला है या किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस प्रकार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।