Solan: अर्की पुलिस को बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गणेश को ठियोग से किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

अर्की पुलिस थाना की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां उन्होंने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय गणेश निवासी ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गणेश के खिलाफ अर्की थाना में चोरी के एक मामले में मुकदमा दर्ज है। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी करने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी हुई थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद अर्की पुलिस ने ठियोग में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गणेश के खिलाफ दाड़लाघाट थाना में भी चोरी के दो अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों मामलों में भी अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों की गहनता से जांच की जा रही है और उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वह अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त तो नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।