Kangra: कोटला स्कूल समारोह में कृषि मंत्री ने बच्चों को किया सम्मानित, करोड़ों के विकास कार्यों का किया खुलासा

Date:

--Advertisement--

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने, नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू कर दी है और अगले सत्र से प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ठंगर में डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे समय की जरूरत के अनुसार शिक्षण पद्धतियों को और प्रभावी बनाएं।

कृषि मंत्री ने कोटला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कलामंच पर 8 लाख रुपये, बास्केटबॉल ग्राउंड पर 3 लाख रुपये और स्टेडियम निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोटला बायपास के सुधारीकरण पर 3.84 करोड़ रुपये, दुराना-सिहुनी सड़क पर 10 करोड़ रुपये, हरियां-कुठेड़ सड़क पर 7.91 करोड़ रुपये और रजोल-अनुही-बग्गा सड़क व पुल निर्माण पर 10 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर हैं।

जल शक्ति विभाग के तहत देहर खड्ड में बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 5.74 करोड़ रुपये, कोटला नगर में भूस्खलन शमन कार्यों पर 4.90 करोड़ रुपये और विभिन्न योजनाओं के पुनर्स्थापन कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चेक डैम, भूमि संरक्षण कार्य, शैलो बोरवेल, जल भंडारण टैंक और छह सोलर पंपिंग मशीनों की स्थापना पर भी लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति सुधार के लिए त्रिलोकपुर सब-स्टेशन की क्षमता 6.30 एमवीए से बढ़ाकर 9.45 एमवीए की जा रही है, जबकि कोटला मुख्य बाजार में ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 250 केवीए की जा रही है। क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी और जनहितकारी नीतियों के साथ काम कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना करते हुए कृषि मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा ने स्कूल की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

इस मौके पर एसएमसी प्रधान संदीप धीमान, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला युवा कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी सचिन गुलरिया, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट जीतू धीमान, कोटला पंचायत उपप्रधान मंगल सिंह, सोलदा पंचायत की प्रधान रबजेश, महिला मंडल प्रधान नीलम, एसडीओ जल शक्ति हरजिंदर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी राजेश, कोटला नायब तहसीलदार वीर सिंह, बिजली बोर्ड के एसडीओ कुंदन सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।