Kangra: धर्मशाला में नुक्कड़ नाटकों से चिट्टा के खिलाफ जंग, युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव समझा रहा प्रशासन

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा कार्निवाल के तहत धर्मशाला शहर में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। उपायुक्त हेम राज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध आम लोगों, खासकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि फव्वारा चौक, गांधी चौक, कचहरी अड्डा और शीला चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रतिदिन प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है। इन नाटकों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी इस गंभीर समस्या से दूर रह सके।

हेम राज बैरवा ने कहा कि जिले से चिट्टा सहित सभी प्रकार के नशीले पदार्थों को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और समाज के सभी वर्ग मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी बताया कि चिट्टा जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर और बिलासपुर में एंटी-चिट्टा रैलियों का आयोजन किया गया है। इन रैलियों के जरिए प्रदेशभर में नशे के खिलाफ मजबूत जन-जागरूकता का संदेश गया है।

उपायुक्त ने आगे जानकारी दी कि जिले में चिन्हित रेड जोन पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर निगरानी, परामर्श, पुनर्वास और जन-सहभागिता को मजबूत किया जा रहा है, ताकि नशे के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।