Kangra: भूकंप प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, कहा- किसी भी परिवार को नहीं छोड़ा जाएगा अकेला

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आए भूकंप के बाद प्रभावित परिवारों की समस्याओं को जानने के लिए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शनिवार को स्वयं प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भौंठु, रावा, खड़ी बही, करेरी और नौरा गांवों का दौरा कर भूकंप से हुए नुकसान का विस्तृत निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

दौरे के दौरान केवल सिंह पठानिया ने लोगों के घरों में जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी परिवार को परेशानी में नहीं छोड़ा जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि 5 जून की रात आए भूकंप के कारण शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 से 60 परिवार प्रभावित हुए हैं। भूकंप से सबसे अधिक नुकसान कच्चे मकानों को पहुंचा है, जिससे कई परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित घरों का जल्द सर्वेक्षण कर नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए और रिपोर्ट तुरंत सरकार को भेजी जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और वे स्वयं प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहकर उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, डीएफओ अमित शर्मा, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज गर्ग, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कानूनगो देवेंद्र, रावा-खड़ी बही पंचायत की प्रधान रानी देवी, उपप्रधान हेमराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।