Himachal: करसोग में मौनी अमावस्या पर हुए दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

मौनी अमावस्या के दिन मंडी जिले के उपमंडल करसोग में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा तत्तापानी-खण्डेरी लमशर सड़क पर बेड़ापश्ड स्थान पर हुआ, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 400 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार चालक प्रेम लाल शर्मा (55) निवासी गांव साविंधार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी संतोष कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, और वे अब भी इलाजरत हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रेम लाल शर्मा और उनकी पत्नी संतोष कुमारी तत्तापानी तीर्थ स्थल पर स्नान करने गए थे। दोनों धार्मिक आस्था के तहत ब्रह्ममुहूर्त में तत्तापानी पहुंचे थे। जब वे घर लौट रहे थे, तो यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नायब तहसीलदार करसोग शांता नेगी ने कहा कि मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है, और घायल को 5 हजार रुपये की सहायता दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।