करसोग में देर रात पलटी कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल; माहूनाग के पास ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के उपमंडल करसोग के तहत माहूनाग के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर HP 30-8165 देर रात माहूनाग के समीप गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोगों विनीत और चुड़ामणी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की खबर फैलते ही माहूनाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही करसोग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।