Kangra: कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 में रैप नाइट का धमाल, “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग ने युवाओं में भरा जोश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के तहत मंगलवार को आयोजित रैप नाइट और “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। शाम 5 बजे शुरू हुए इस खास सांस्कृतिक आयोजन में अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मौके पर संजय अवस्थी ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल जैसे आयोजन युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” जैसी थीम बच्चों और युवाओं के अधिकारों, उनके भविष्य और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक है।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रैप नाइट रही, जिसने युवाओं को खास तौर पर अपनी ओर खींचा। आधुनिक संगीत और सामाजिक संदेशों से सजी रैप प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। मंच पर पैराडॉक्स, इनसेन कॉमिक विशाल शर्मा, वी आर वन और धीरज शर्मा की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। हास्य, संगीत और सामाजिक सरोकारों का यह अनोखा संगम दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बन गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, टोंग लेन के विद्यार्थियों और पर्यटकों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के वादे के अनुरूप कुछ दिन पहले टोंग लेन के विद्यार्थियों को टी20 क्रिकेट मैच भी दिखाया गया था और अब “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग के अवसर पर उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

इस मौके पर एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, पार्षद अनुराग, बागनी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।