Kangra: बैजनाथ के अभिषेक कपूर बने हिमाचल पुलिस अधिकारी, गांव से लेकर जिले तक खुशी की लहर

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ क्षेत्र के संसाल मंढेहड़ गांव के लिए यह गर्व का क्षण है। गांव के अभिषेक कपूर का चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस (एचपीपीएस) में हुआ है। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिषेक की इस उपलब्धि को बैजनाथ और संसाल मंढेहड़ के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अभिषेक कपूर, तिलकराज और गलमो देवी के बेटे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ स्वामी रामानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव राजेश शर्मा को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अभिषेक ने बताया कि परिवार और शुभचिंतकों का सहयोग उनके सफर में सबसे बड़ा सहारा रहा।

अभिषेक कपूर की प्रारंभिक शिक्षा संसाल और बीड़ स्कूल से हुई है। उनकी सफलता पर बीपीए के अध्यक्ष और बीड़ स्कूल के छात्र रहे अनुराग शर्मा, मंढेहड़ के मितू कपूर सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। सभी ने कहा कि अभिषेक की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।