Kangra: कांगड़ा में 21-22 जुलाई को रेड अलर्ट! डीसी ने बुलाई हाई लेवल बैठक, नदी-नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 जुलाई: कांगड़ा जिले में आगामी दिनों के लिए जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मौसम विभाग की ओर से 20 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 व 22 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद उपायुक्त हेमराज बैरवा ने रविवार को जिला अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल वर्चुअल बैठक की। बैठक में संभावित आपदा से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Advertisement

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। उन्होंने नागरिकों और पर्यटकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे नदी-नालों, खड्डों और अन्य जोखिम वाले क्षेत्रों के नजदीक न जाएं तथा मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें।

बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी मशीनरी, उपकरण और मानव संसाधन पूरी तरह तैयार रखें। उपायुक्त ने जिला और उपमंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों और खतरे की जद में आने वाले पुलों पर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाए। जहां संभव हो, वहां वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए और जिन क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं हैं, वहां कर्मचारियों और मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यक दवाइयों और खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी क्षेत्र के संपर्क कटने की स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पटवारी, पंचायत सचिव और अन्य फील्ड अधिकारियों को जिला मुख्यालय के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

उपायुक्त ने पौंग डैम प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि यदि डैम से पानी छोड़ा जाता है तो इसकी पूर्व सूचना निचले क्षेत्रों में समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही बाढ़ संभावित पंचायतों में हूटर, चेतावनी संकेत और डेंजर जोन मार्किंग की व्यवस्था को भी मजबूत करने को कहा गया है।

बैठक में एसपी धर्मशाला, एसपी नूरपुर, एसपी देहरा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, जल शक्ति, लोक निर्माण और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी एसडीएम, होमगार्ड, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।