हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से 19 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन अधिकारियों के पहले जारी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

Advertisement

जारी आदेशों के अनुसार, भूपिंदर कुमार (HPAS-2009) को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन शिमला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. मेजर (सेवानिवृत्त) विशाल शर्मा (HPAS-2011) को सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के साथ अतिरिक्त निदेशक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा की जिम्मेदारी भी दी गई है।

मनीष कुमार (HPAS-2012) को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी से आयुक्त, नगर निगम मंडी नियुक्त किया गया है। वहीं शिल्पी बेज्टा (HPAS-2012) को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ राज्य चुनाव आयोग शिमला का सचिव बनाया गया है। राम प्रसाद (HPAS-2014), जो संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में तैनात थे, उन्हें फिलहाल तैनाती की प्रतीक्षा में रखा गया है।

शिवा राम घंसांघी (HPAS-2017) को जीएम (कार्मिक) एसपीवी से संयुक्त सचिव, एमपीपी एवं पावर विभाग हिमाचल सरकार नियुक्त किया गया है। विश्व मोहन देव चौहान (HPAS-2019) को एसडीएम कुपवी से कार्यकारी निदेशक, एचआरटीसी शिमला बनाया गया है। राजीव ठाकुर (HPAS-2020) को उप सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के साथ आरटीओ हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Advertisement

चिराग शर्मा (HPAS-2022) को एसी टू डीसी हमीरपुर से एसडीएम चंबा नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र कुमार कटोच (HPAS-2023) को संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला से एसडीएम सलूणी, जिला चंबा भेजा गया है। वहीं चंदवीर सिंह (HPAS-2025) को एसडीएम सलूणी से संयुक्त आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला नियुक्त किया गया है।

सरकार ने 6 जुलाई और 10 जुलाई 2026 को जारी कुछ तबादला आदेशों में संशोधन करते हुए तीन अधिकारियों के तबादले रद्द कर दिए हैं। इनमें सिद्धार्थ आचार्य (HPAS-2013), कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी शिमला, कपिल तोमर (HPAS-2023), संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल शिमला तथा पद्मा छोडोन (HPAS-2023), एसडीएम उदयपुर, जिला लाहौल-स्पीति शामिल हैं।

Advertisement

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले और नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।