Kangra: 21 दिसंबर को बच्चों को पिलाई जाएंगी ‘दो बूंद जिंदगी की’, कांगड़ा में पल्स पोलियो को लेकर प्रशासन अलर्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 दिसंबर। जिला कांगड़ा में 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला टास्क फोर्स फॉर इम्यूनाइजेशन की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने की।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग का हर बच्चा पोलियो की दवा अवश्य ले। उन्होंने कहा कि भले ही देश और प्रदेश में पोलियो पर नियंत्रण पाया जा चुका है, लेकिन इस सुरक्षा कवच को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

विनय कुमार ने अभियान को सफल बनाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आईईसी गतिविधियों, अंतर-विभागीय समन्वय और समुदाय की सक्रिय भागीदारी को अभियान की सफलता के लिए अहम बताया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने बैठक में सभी संबंधित विभागों से पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले भर में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में बूथ स्तर की व्यवस्थाओं, मोबाइल टीमों की तैनाती, पर्यवेक्षण, लॉजिस्टिक प्रबंधन और दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि 21 दिसंबर, 2025 को जिला कांगड़ा में पल्स पोलियो अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।

बैठक में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महिमा कौल, एएमओ डॉ. शिखा, आईपीओ प्रवीण कुमार, एमओ डॉ. अपूर्व त्रिखा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल कल्याण अशोक कुमार, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, चिन्मय मिशन की सेवा शाखा कार्ड और रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।