Kangra: कांगड़ा में चिट्टा के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान, पंचायत स्तर तक तेज होगा एंटी-ड्रग अभियान

Date:

--Advertisement--

देहरा, 16 दिसंबर। कांगड़ा जिले में चिट्टा सहित सभी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया है कि अब पंचायत स्तर पर एंटी-चिट्टा अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। वे सोमवार को देहरा में आयोजित नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने देहरा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की और प्रशासन, पुलिस तथा समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले से चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों का पूरी तरह सफाया करने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।

हेमराज बैरवा ने बताया कि देहरा पुलिस जिला की सात अत्यधिक संवेदनशील पंचायतों में नशे की गतिविधियों पर नियमित और सख्त निगरानी रखी जाएगी। इन पंचायतों में पहले ही नशा निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति को नियमित रूप से नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठकें आयोजित करनी होंगी, ताकि जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा हो सके।

उपायुक्त ने युवाओं, अभिभावकों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और स्वयंसेवी संगठनों से नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में उपमंडल स्तर पर एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम लोगों में जागरूकता बढ़े और नशे के खिलाफ सकारात्मक माहौल तैयार हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की लत से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग, इलाज और पुनर्वास व्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। स्कूलों और कॉलेजों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब और साथी शिक्षा कार्यक्रमों को और सक्रिय किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके।

हेमराज बैरवा ने बताया कि सरकार एंटी-चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए जल्द ही चिट्टा सूचना इनाम योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत चिट्टा से जुड़ी जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल करके या नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दे सकता है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

इस मौके पर देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह, एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रागपुर अशोक कुमार, तहसीलदार खुंडिया अंशु चंदेल, नशा निवारण समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक से पहले उपायुक्त ने पुलिस थाना देहरा का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।