Kangra: शाहपुर में देर रात एंटी-चिट्टा अभियान की बड़ी कार्रवाई, घर में छापेमारी कर 6.53 ग्राम हेरोइन बरामद; दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 19 जुलाई 2026। कांगड़ा पुलिस के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत देर रात एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। CIA कांगड़ा की टीम ने थाना शाहपुर के अंतर्गत लद्वाड़ा स्थित नए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के समीप रेन शेल्टर के पास एक घर में छापेमारी कर 6.53 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में घर से 6.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परभत सिंह उर्फ गौरव (31 वर्ष), निवासी वीपीओ रेहलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा तथा राम कुमार (32 वर्ष), निवासी वीपीओ लद्वाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

कांगड़ा पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में पानी की सप्लाई क्यों हुई प्रभावित? नड्डी में भूस्खलन से टूटी मुख्य पाइपलाइन, विभाग ने शुरू किया बहाली का काम

नड्डी में भारी भूस्खलन से धर्मशाला शहर को पानी पहुंचाने वाली मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा है। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल शक्ति विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और वैकल्पिक स्रोतों से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Kangra: नूरपुर की छतरोली पंचायत में ‘एक पौधा-एक संकल्प’ अभियान, ग्रामीणों से लेकर युवाओं तक ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

नूरपुर की छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

धर्मशाला में 5 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी सप्लाई

धर्मशाला में 5 सितंबर को 11 केवी धर्मशाला फीडर के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जानें किन-किन इलाकों में बिजली कटौती होगी।

कांगड़ा में बदला सफर का अंदाज, 45 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रहीं सड़कों पर; डीजल के मुकाबले आधे से भी कम खर्च, जानें पूरी व्यवस्था

कांगड़ा में 45 इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। डीजल बसों की तुलना में इनका परिचालन खर्च काफी कम है और जिले में 6.35 करोड़ रुपये की लागत से ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।