कांगड़ा: अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

Date:

--Advertisement--

इंदौरा: पुलिस थाना इंदौरा के तहत अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक टिप्पर और चार ट्रैक्टरों को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि इंदौरा-काठगढ़ मार्ग पर पुलिस ने खनन सामग्री ले जा रहे एक टिप्पर को रोका और उससे आवश्यक दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। लेकिन मौके पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिसके चलते 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा, पुलिस थाना इंदौरा के तहत बिना एक्स-फॉर्म के चार ट्रैक्टरों को भी पकड़ा गया, जिन पर प्रत्येक ट्रैक्टर पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल मिलाकर 35 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। डीएसपी इंदौरा संजीव कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

सिरमौर के कालाअंब स्थित शराब निर्माण इकाई पर परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 18 जुलाई 2025 का है।

Kangra: शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत, टांडा अस्पताल में चल रहा था इलाज

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

शादी का वादा कर 15 साल तक यौन शोषण का आरोप, मंडी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी जिले के सरकाघाट में एक महिला ने मसेरन क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।