HPU में लॉन्च हुई चुनावी राजनीति पर खास किताब, प्रो. रोशन लाल ज़िंटा की 36वीं पुस्तक ने बटोरी सुर्खियां

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में चुनावी राजनीति और मतदाता व्यवहार पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. रोशन लाल ज़िंटा और राजकीय महाविद्यालय नौहराधार, जिला सिरमौर के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश शर्मा द्वारा सह-लेखित पुस्तक “Dynamics of Electoral Politics and Voting Behaviour” का औपचारिक विमोचन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन राजनीति और मतदाता व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ऐसी शैक्षणिक उपलब्धियां उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूत करती हैं।

यह पुस्तक प्रो. रोशन लाल ज़िंटा की 36वीं पुस्तक है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में लगभग 80 शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं। उनके निर्देशन में 18 शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, जबकि कई विद्यार्थियों ने एम.फिल. पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न शोध परियोजनाओं का भी सफलतापूर्वक संचालन किया है।

सह-लेखक डॉ. वेद प्रकाश शर्मा की यह पहली पुस्तक है। उन्होंने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में लगभग 20 शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं और विभिन्न शोध तथा समसामयिक विषयों पर लेखन भी किया है।

पुस्तक में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के विकास, निर्वाचन आयोग की भूमिका, मतदाता मनोविज्ञान और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान व्यवहार को प्रभावित करने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक कारकों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संदर्भ में मतदाता व्यवहार का अध्ययन इस पुस्तक की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।

Advertisement

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय समुदाय और शिक्षा जगत से जुड़े कई विद्वानों ने प्रो. रोशन लाल ज़िंटा और डॉ. वेद प्रकाश शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।