Big Drug Bust in Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.40 किलो चरस के साथ कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए और पंचरुखी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बनूरी-पंचरुखी सड़क पर नाका लगाया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर दो कारों की तलाशी के दौरान 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल (24), पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी गांव खून्न, जिला कुल्लू और सुरेंद्र कुमार (37), पुत्र स्वर्गीय धनी राम, निवासी गांव डगूट, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना पंचरुखी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों कारों को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।