Kangra: संसारपुर टेरेस फैक्ट्री आग में झुलसी महिला को ठीक होने के बाद नौकरी से निकाला

Date:

--Advertisement--

संसारपुर टेरेस में डीप वाटर फैक्ट्री में आग से घायल हुई एक महिला को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार, भूमिका कुमारी, निवासी धार, मुकेरियां, पंजाब, 4 जून की सुबह फैक्ट्री में काम करते समय चाय बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर में आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गईं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और पहले तलवाड़ा अस्पताल ले गए। बाद में अमृतसर के अस्पताल में उनका इलाज कंपनी की ओर से कराया गया।

हालांकि, जब भूमिका ठीक होने के बाद वापस काम पर लौटीं, तो उन्हें बताया गया कि फैक्ट्री में काम नहीं है और उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। भूमिका का कहना है कि इलाज के दौरान उन्हें उनकी तनख्वाह भी नहीं दी गई, और जब उन्होंने श्रम निरीक्षक के पास शिकायत की, तब जाकर उन्हें उनका वेतन मिला। लेकिन उन्हें दोबारा काम पर नहीं रखा गया। भूमिका ने कहा कि अब इस स्थिति में उन्हें कहीं और काम भी नहीं मिल रहा है, और जिस फैक्ट्री में वह घायल हुईं, उसी ने उन्हें निकाल दिया है।

डीप वाटर के मैनेजर केतन ने बताया कि भूमिका का इलाज कंपनी की ओर से करवाया गया था, लेकिन फैक्ट्री में काम की कमी की वजह से कर्मचारियों की छंटनी की गई है। देहरा के श्रम निरीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। यदि नौकरी से निकाला गया है, तो कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।