Kangra: धर्मशाला मैच से पहले हवाई किराये में भारी उछाल, दिल्ली से कांगड़ा का टिकट 22,832 रुपये तक; अभी 4 हजार तक है किराया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच मल्टी डे मुकाबले को लेकर दिल्ली से गगल (कांगड़ा) आने वाले यात्रियों की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है। मैच के दौरान दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को एक तरफ के टिकट के लिए सर्वाधिक 22,832 रुपये प्रति व्यक्ति तक का भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि वर्तमान में यही किराया करीब 4,000 रुपये तक है।

खेल प्रेमियों और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रोजाना चार से छह उड़ानें कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। 20 सितंबर को ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल पर उपलब्ध किराये के अनुसार, मैच के आसपास की तारीखों में हवाई किराये में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। 28 सितंबर को दिल्ली से कांगड़ा के लिए न्यूनतम किराया 6,668 रुपये और अधिकतम 22,832 रुपये दर्शाया गया है।

मुकाबले के पहले दिन यानी 29 सितंबर को भी दिल्ली से कांगड़ा के लिए न्यूनतम हवाई किराया 6,668 रुपये और अधिकतम 22,832 रुपये बना हुआ है। वहीं, 30 सितंबर को यात्रियों को कम से कम 8,505 रुपये और अधिकतम 13,802 रुपये चुकाने होंगे। पहली अक्तूबर को न्यूनतम किराया बढ़कर 9,660 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम किराया एक बार फिर 22,832 रुपये के स्तर पर है।

बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी हवाई मार्ग से धर्मशाला पहुंचते हैं। ऐसे में क्रिकेट मुकाबले के आयोजन और पर्यटन सीजन की शुरुआत के असर से आने वाले दिनों में दिल्ली से कांगड़ा के बीच हवाई किराये में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक हिमाचल-हरियाणा सीमा पार कर गया और हरियाणा में भी कई वाहनों व एक दुकान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।

सुजानपुर में प्लास्टिक कचरे की ढुलाई पर 1.56 लाख का भुगतान सवालों में, ऑडिट ने जताई आपत्ति; जानें क्या है पूरा मामला

सुजानपुर नगर परिषद में प्लास्टिक कचरे की ढुलाई के लिए 1,56,016 रुपये के भुगतान पर ऑडिट ने आपत्ति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बाघा तक प्लास्टिक कचरे की निशुल्क ढुलाई का प्रावधान था, इसके बावजूद निजी फर्म को 14 ट्रिप का भुगतान किया गया।