शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह (42) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव व डाकघर झड़ग, तहसील जुब्बल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह आरोपी 9 फरवरी 2015 को दर्ज धारा 325 भादंसं के एक मामले में वांछित था। अदालत द्वारा उसे पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था, जिसके बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लंबे समय से जुटी हुई थी।
पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!