Mandi: लडभड़ोल में बड़ा हादसा: बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना उस समय हुई जब एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में तनु (28) पत्नी विवेक निवासी खुड्डी बोलेरो वाहन चला रही थीं। उनके साथ गाड़ी में मुस्कान (18) पुत्री सरवन निवासी खुड्डी, काजल (19) निवासी कोलंग और मीना देवी (38) पत्नी सरवन निवासी खुड्डी सवार थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही तनु ने एक मोड़ पर गाड़ी घुमाने की कोशिश की, वाहन असंतुलित हो गया और सीधा खाई में जा गिरा।

Advertisement – HIM Live Tv

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉ. निखिल शर्मा ने घायलों की हालत को देखते हुए तनु, मीना और मुस्कान को बैजनाथ सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान मीना देवी ने दम तोड़ दिया। अन्य दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज बैजनाथ में जारी है।

उधर, लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल काजल के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को महिला की मृत्यु की जानकारी मिल चुकी है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में फॉरेंसिक टीम की सहायता भी ली जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।