Kangra: इंदौरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: खैर की अवैध तस्करी पकड़ी, पिकअप वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के इंदौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन (जेके 08डी-9120) को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से खैर के पेड़ों के मौछे ले जाए जा रहे थे। यह कार्रवाई इंदौरा की घोड़न बीट में की गई, जहां खैर की अवैध कटाई और तस्करी की सूचना मिली थी।

Advertisement – HIM Live Tv

वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इस क्षेत्र में खैर की कटाई कर तस्करी की जा सकती है। इस सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा जगजीत चावला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डिप्टी रेंजर रणधीर सिंह, वन रक्षक विक्रम जीत सिंह, शुभम राणा, आंचल कुमार, और वन मित्र अनुज रियाल व साहिल ठाकुर को शामिल किया गया।

गश्त के दौरान टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और मौके पर ही उसे जब्त कर लिया। वाहन में खैर के कुल 54 मौछे पाए गए, जो 6 पेड़ों को काटकर तैयार किए गए थे। तस्करी में शामिल कुछ लोग वन विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए, लेकिन वाहन के चालक जीवन कुमार (पुत्र महिंद्र लाल, निवासी गांव हट, बसोहली) को गिरफ्तार कर लिया गया।

विभाग ने खैर के मौछों के साथ पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। वाहन के मालिक सुशील कुमार (निवासी घोड़न, तहसील इंदौरा) के खिलाफ भी वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल की अवैध कटाई और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।