Hamirpur: जाहू मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो दुकानें जलकर राख

Date:

--Advertisement--

वीरवार रात जाहू बाजार की शास्त्री मार्केट में आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। इन दुकानों में एक फुटवियर और रेडीमेड कपड़ों की थी, जबकि दूसरी दुकान टेलरिंग की थी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में करीब 10.50 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।

स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया गया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आस-पास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं।

आग की घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 2 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक रेखा, पत्नी राजेश कुमार, और सिद्दीकी अंसारी, पुत्र अंसारुल हक को सूचना दी। जब तक दोनों मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।

Advertisement – HIM Live Tv

आगजनी के कारण रेखा को करीब 7 लाख रुपये और सिद्दीकी अंसारी को 3.50 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।

प्रशासन की कार्रवाई और आश्वासन
शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार बलवंत पटियाल और पटवारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का जायजा लिया। एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।